कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। चौकी कोरबी थाना पसान पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 26.42 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी दिनेश कोर्राम पिता वीरसिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाली को गिरफ्तार किया गया है।

घटना उस समय हुई जब पुलिस देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर दुल्लापुर चौक के आगे पेपर कुंडा मार्ग पर नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 149 नग शीशी (180 ml) कुल 26.42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आरोपी शराब परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पुलिस ने शराब और प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This