Must Read

🚨 कोरबा से वायरल वीडियो: गड्ढों में नहा कर अनोखा विरोध प्रदर्शन

कोरबा।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग और व्यापारी सड़क पर बने गड्ढों में नहा कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी नाराजगी को व्यक्त करने के लिए लोगों ने यह अलग तरह का प्रदर्शन किया है।

यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता इसे “व्यवस्थित विकास” पर सवाल उठाने का नया तरीका बता रही है।

इस वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ सड़क की स्थिति पर नाराजगी जता रहे हैं बल्कि शासन-प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

📢 JB News कोरबा
✍️ रिपोर्ट – मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This