कोरबा पुलिस का विशेष मुसाफिर चेकिंग अभियान, बाहरी व्यक्तियों का हुआ सत्यापन

Must Read

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शनिवार को विशेष मुसाफिर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किराए के मकानों, लॉज, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ठहरे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाहर से आकर निवास कर रहे लोगों के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य वैध दस्तावेजों की जांच की। साथ ही उनके निवास, कार्यस्थल और जिले में आने के उद्देश्य से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उनके मूल थाना एवं जिला से आपराधिक रिकॉर्ड और चरित्र सत्यापन की जानकारी भी मंगाई जाएगी।


जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी गई तथा अनावश्यक रूप से जिले में ठहराव नहीं करने की हिदायत दी गई।


कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

🚩 नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा, बाबा कनकेश्वर धाम के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को कोरबा में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को...

More Articles Like This