मन की बात’ में गूंजा कोरबा का नाम: पीएम मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के कार्यों की सराहना की

Must Read

कोरबा। देशव्यापी ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरबा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह उपलब्धि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) तथा राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (NIUA) द्वारा अमृत योजना के तहत संचालित शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट (SAM) कार्यक्रम के अंतर्गत मिली है। कार्यक्रम में शामिल 75 शहरों ने अपने भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन से जुड़े कार्यों को साझा किया, जिनमें कोरबा के प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।

कोरबा नगर निगम ने एसएएम कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद 95 बंद पड़े बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है, जिस पर तेजी से कार्य भी किया जा रहा है। यह पहल वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय कोरबा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के कुशल मार्गदर्शन तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशन को दिया। उन्होंने नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को भी इस सफलता का भागीदार बताते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि जनभागीदारी, जागरूकता और नगर निगम की टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण ही कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी नगर निगम जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This