कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी बोले— प्रधानमंत्री के विचारों से मिलता है राष्ट्र निर्माण का संकल्प,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने रविवार को बूथ क्रमांक 254, मेन रोड सीतामढ़ी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।


कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री श्री रामशंकर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (सोशल मीडिया) श्री उदय श्रीवास्तव, जिला संयोजक (सोशल मीडिया) श्री प्रदीप सिंह, बूथ एड श्री अर्जुन कुमार साहू, श्री सुजीत कुमार राठौर, श्री अभिषेक तिवारी, श्री खेमलाल केवट, श्री रामायण यादव एवं श्री शिवचरण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This