कोरबा के प्रेम मदान को मिली प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति के बने सदस्य

Must Read


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान को प्रदेश भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रेम मदान को लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रेम मदान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Latest News

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल 100 पार! CPI ने भाजपा सरकार पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप

कोरबा, 4 अक्टूबर 2026। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जिला परिषद कोरबा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र...

More Articles Like This