KORBA:TI युवराज को रक्षासूत्र बांध कर दिया आशीर्वाद, बुजुर्गों का सम्मान किया,साथ में भोजन भी

Must Read

कोरबा। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी तथा सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी ASI विभव तिवारी व स्टॉफ के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का सम्मान किया गया व उनके साथ रक्षाबंधन त्यौहार की खुशियां बांटी गई। इसके अलावा सर्वमङ्गला चौक पर प्रभारी व स्टाफ ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए गुलाब के फूल भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम की महिलाओं ने टीआई युवराज तिवारी एवं चौकी प्रभारी विभव तिवारी तथा स्टॉफ की आरती उतारी और उन्हें रक्षासूत्र बांधा। टीआई श्री तिवारी ने आश्रम के समस्त बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुजुर्गों के साथ दोपहर का भोजन भी ग्रहण किया।

निरीक्षक युवराज तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा और कोई नेक कार्य नहीं हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यक्ति के बड़े से बड़े काम सफल हो जाते हैं। टीआई श्री तिवारी ने कहा कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था ने 20 वर्षों से वृद्धाश्रम का सफलतापूवर्क संचालन कर एक चुनौतीपूर्ण कार्य को बखूबी अंजाम दिया है। बुजुर्गों की सेवा का यह कार्य अपने आप में अनुकरणीय है।

इस अवसर पर एएसआई लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद जायसवाल, आरक्षक दुर्गेश डनसेना, नागेन्द्र सिंह, नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, केअरटेकर बीरू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This