कोरबा/ पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। तीन अलग-अलग महिलाओं से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इलाके में महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की तीन वारदातें सामने आई थीं। आरोपी वारदात के बाद फरार हो जाता था, जिससे पुलिस के लिए उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। विशेष टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। साथ ही लूटे गये मंगलसूत्र को लूट का सामग्री है जानते हुए खरीदी करने वाला सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है
5 अगस्त को प्रार्थी भागबली पटेल उम्र 46 वर्ष, निवासी- साकिन रेल डबरी उतरदा थाना हरदीबाजार, के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी कुंजमति पटेल दोपहर करीबन 03ः20 बजे दुकान पर थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आये जिसमें से एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के जनरल स्टोर में जाकर सिगरेट लेने के बहाने प्रार्थी के पत्नी कुजमति पटेल के गले में पहना मंगलसूत्र को छिन कर भाग गया जिस पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 309(4),317(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार 6 अगस्त को प्रार्थी ब्यासन्यारायण मरार पिता जगदीष प्रसाद मरार उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बोईदा थाना हरदीबाजार, के ग्राम मेन रोड बाईदा जनरल स्टोर में प्रार्थी के पत्नी जयकुंवर बैठी थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आये जिसमें से एक व्यक्ति जनरल स्टोर में आकर इलेक्ट्रिक बल्ब खरीदने के बहाने आया तथा मौका पाकर प्रार्थी की पत्नी जयकुंवर के गले में पहना मंगलसूत्र को छिनकर भाग गया प्रार्थी के रिपोर्ट पर क्रमांक 134/2025 धारा 309(4),317(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।















