प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ एमपी से लाई गई करीब एक लाख की शराब जप्त,देखिए विडिओ

Must Read

अंबिकापुर। प्रेस का नाम और पहचान का दुरुपयोग कर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस व आबकारी विभाग ने पर्दाफाश किया है। मध्य प्रदेश से लग्जरी कार में भरकर लाई जा रही करीब ₹1 लाख कीमत की अवैध शराब को अंबिकापुर के समीप घेराबंदी कर जप्त किया गया।


जानकारी के अनुसार, तस्कर लग्जरी कार पर प्रेस लिखवाकर बेखौफ होकर शराब की तस्करी कर रहे थे। जांच के दौरान कार सवार लोगों ने खुद को मीडिया से जुड़ा बताते हुए पहले अधिकारियों को धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन आबकारी अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी में कार से मध्य प्रदेश से लाई गई 15 पेटी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में मुख्य आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले शराब दुकान में काम करता था, लेकिन हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी को ही कमाई का जरिया बना लिया। मीडिया की आड़ लेकर वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में बेच रहा था।

फिलहाल पुलिस व आबकारी विभाग ने शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 प्रेस की साख को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This