Sunday, February 15, 2026

LLB स्टूडेंट के बिल्डिंग से गिरने से मौत का मामला, गर्लफ्रेंड फंसी, गिरफ्तार

Must Read

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 99 में एलएलबी स्टूडेंट के बिल्डिंग से गिरने से मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक स्टूडेंट के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था. यह घटना थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 99 स्थित सुप्रीम टावर सोसायटी की है. यहां एक एलएलबी स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में 7वें फ्लोर से गिरने की वजह से मौत हो गई थी. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंच गई थी और मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस ने उन दोस्तों से भी पूछताछ की, जिनके साथ युवक फ्लैट पर गया था.

मरने वाले स्टूडेंट की पहचान तापस नाम के युवक के रूप में हुई थी, वो नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. घटना सेक्टर-39 के थाना क्षेत्र में हुई. छात्र के प‍िता गाज‍ियाबाद की अदालत में वकालत करते हैं. पुलिस ने बताया था कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ फ्लैट पर गया था, जहां बिल्डिंग से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि युवक 7वीं मंजिल से कैसे गिर गया. सूत्रों के मुताबिक, तापस की एक लड़की से दोस्ती थी. दोनों कानून की पढ़ाई कर रहे थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था. घटना के वक्त तापस के साथ उसकी फ्रेंड और अन्य दोस्त भी फ्लैट में मौजूद थे. इस बीच, ये घटना हो गई.

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This