छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, कार्यकर्ताओं की नजरें अब बाकी जिलों पर…

Must Read

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। रायगढ़ (ग्रामीण), मुंगेली और बस्तर (ग्रामीण) जिलों के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। रायगढ़ (ग्रामीण) से नागेन्द्र नेगी, मुंगेली से घनश्याम वर्मा और बस्तर (ग्रामीण) से प्रेमशंकर शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस सूची को लेकर उत्सुकता थी, क्योंकि बड़े नेताओं के प्रभाव और दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। अन्य जिलों के लिए भी नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।

भाजपा ने पहले ही घोषित कर चुकी है बिलासपुर के जिलाध्यक्ष

दूसरी ओर, भाजपा ने बिलासपुर में अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मोहित जायसवाल को बिलासपुर ग्रामीण और दीपक सिंह को बिलासपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसले जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव की अगुवाई में हुई बैठकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद लिए गए।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान 2026 , सेवा मेरा योगदान , जशपुर में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा, नशामुक्त समाज का दिया...

जशपुरनगर,  जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जशपुर नगर...

More Articles Like This