कोरबा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कोरबा द्वारा वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप एवं वीर शिरोमणि महाराजा छत्रसाल जी की जयंती के अवसर पर बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल का त्याग, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, जुड़ावन सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, चंद्रमा सिंह राजपूत, बच्चू सिंह, दीपक सिंह, अंजना सिंह, मंटू सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, मुरारी सिंह, ब्रिजेश सिंह, संजय सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने समस्त राजपूत क्षत्रिय समाज को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
⚔️ जय राजपूताना – जय हिंद ⚔️

- Advertisement -
Latest News

कुसमुंडा में किसान की बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का मामला,देखिए विडिओ

कोरबा :-  कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोताल (कपाटमुड़ा) में एक किसान की वैध बाउंड्री वॉल को ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त...

More Articles Like This