लगातार हो रही बारिश के बाद मंगलवार की सुबह कोरबा जिले के लोगों को प्रकृति ने एक अनोखा तोहफा दिया। सुबह होते ही चारों ओर घना कोहरा छा गया, जिसने पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों को अपनी सफेद चादर में समेट लिया। यह नजारा देखने लायक था — मानो धरती पर बादल उतर आए हों। सुबह-सुबह इस दृश्य ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने-अपने मोबाइल से इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं, वनांचल क्षेत्रों में कोहरा और भी घना दिखा, जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने इस मौसम का भरपूर आनंद उठाते हुए इसे “सुहानी सुबह” बताया।
Latest News
SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...
ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...















