कोरबा: आरोपों पर भड़के मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री को दी खुली चुनौती,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे उन्हें खुली चुनौती देते हैं कि अगर उन्होंने किसी से एक रुपये भी लिया हो, तो उसका प्रमाण प्रस्तुत करें।


मंत्री देवांगन ने भावुक होते हुए कहा कि पूर्व मंत्री अब इतने निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं कि उनके दिवंगत पिता का नाम लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका लगभग 30-35 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनके पिता साधारण जीवन जीते थे, बाजार में कपड़े बेचने के साथ-साथ खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे परिवार को निशाना बना रहे हैं, जबकि उन्होंने स्वयं कभी किसी के परिवार पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए।
मंत्री ने आगे कहा कि अब पूर्व मंत्री उनके घर के कमरों और कार्यालयों को लेकर भी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की जनता और मीडिया के लोग प्रतिदिन उनके घर आते हैं और वहां की वास्तविक स्थिति से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मंत्री अपने कार्यकाल के तरीके को ही दूसरों पर थोपने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री देवांगन ने मीडिया से अपील की कि वे एक बार पूर्व मंत्री के “शीश महल” जैसे घर और वहां के कमरों व कार्यालयों का भी निरीक्षण करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: भाजपा की प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला, दिवंगत पिता पर आरोपों को लेकर भी भड़के मंत्री देवांगन,देखिए विडिओ

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को...

More Articles Like This