नवीन ऑपरेटरों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 10 सूत्रीय मांगों के समाधान की रखी मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।
जिले में धान खरीदी 2025–26 की प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कोरबा क्षेत्र के नवीन ऑपरेटरों ने कलेक्टर कोरबा को दो पेज का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ऑपरेटरों ने बीआईएस कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई अनियमितताओं और समस्याओं के निराकरण की मांग की।

ऑपरेटरों का कहना है कि 25 नवंबर को दिए गए लिखित आवेदन का अभी तक कोई ठोस निराकरण नहीं किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा टर्मिनेशन की जानकारी अस्पष्ट रखी गई है और इसकी कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु:
1️⃣ पिछले आवेदन में उठाए गए मुद्दों पर अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
2️⃣ कंपनी द्वारा ट्रांसफर के नाम पर गलत जानकारी दी जा रही है।
3️⃣ मीटिंग में यह आश्वासन दिया गया कि पुराने ऑपरेटरों को हटाया नहीं जाएगा, फिर भी नए ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई है।
4️⃣ नई सूची में पुराने ऑपरेटरों के स्थान पर नए लोगों को पदस्थ कर दिया गया, जिससे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
5️⃣ BIS कंपनी द्वारा 65 ऑपरेटरों को 6 माह का न्यूनतम कार्यकाल दिए जाने की बात प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कही गई थी, लेकिन अब इसका पालन नहीं हो रहा।
6️⃣ ऑपरेटरों का कहना है कि फूड एंड सप्लाई विभाग भी स्थिति को लेकर स्पष्ट दिशा–निर्देश नहीं दे रहा।
7️⃣ नए 65 ऑपरेटरों को पुराने कार्यों में लगाने, वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने और रोजगार संरक्षण की मांग की गई है।

ज्ञापन में ऑपरेटरों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि—
➡️ सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए
➡️ अधिकारी एवं कंपनी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाएं
➡️ ऑपरेटरों के रोजगार को सुरक्षित रखा जाए
➡️ लिखित रूप में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं

अंत में सभी 23 ऑपरेटरों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This