लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में, 250 करोड़ की ठगी का आरोप,देखिए विडिओ

Must Read


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 119 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 92 युवक और 27 युवतियां शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाकर अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका था। आरोपी खुद को एफबीआई का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और ठगी की रकम अमेरिकी बैंक खातों में मंगवाकर बाद में उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे।
जानकारी के अनुसार, यह कॉल सेंटर मुख्य रूप से रात के समय संचालित होता था। पुलिस ने करीब 24 घंटे तक चली पूछताछ और छापेमारी के बाद सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गिरोह के संचालन से जुड़े कुछ प्रमुख लोगों से भी पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
Latest News

CG BREAKING : कोरबा के लेमरू में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटके मिले शव’ इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी...

More Articles Like This