बैसाखी एवं खालसा पंथ के 327वें स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने गुरुद्वारा में टेका माथा, सिख समाज ने किया सम्मान

Must Read

कोरबा। खालसा पंथ के 327वें स्थापना दिवस एवं बैसाखी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा जिले के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री लखनलाल देवांगन तथा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने टी.पी. नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए खालसा पंथ के स्थापना दिवस एवं बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


गुरुद्वारा परिसर में सीएसआर मद से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अल्प अवधि में पूर्ण होने पर सिख समाज की ओर से मंत्री श्री देवांगन का सम्मान किया गया। समाज के अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह धोत ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस कार्य के लिए सिख समाज ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।


अपने संबोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि गुरु साहिब की वाणी, भक्तिमय वातावरण और संगत की श्रद्धा ने मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है। उन्होंने वाहेगुरु जी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि बैसाखी पर्व सेवा, साहस, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी सिख समाज के लिए सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह, श्री अमरीक सिंह धंजल, श्री परविंदर सिंह भाटिया, श्री अमृत सिंह, श्री देवेंद्र सिंह, श्री नरेंद्र सिंह सैनी, श्री सतविंदर सिंह संधू, श्री अमरजीत सिंह भाटिया, श्री बलविंदर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह रंधावा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सोनू भाटिया, श्री सुरजीत सिंह, श्री सन्नी सिंह, श्री भुनेश्वर तिवारी, श्रीमती स्मिता सिंह, श्री मोंटी सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़…..जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर महिला के साथ अनाचार कर हत्या का आरोप, पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

कोरबा। जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया...

More Articles Like This