KORBA:-गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर जिला पुलिस सतर्क…चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी….सीसीटीवी कैमरे से पुलिस हर गतिविधि पर निगरानी रखेगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और यातायात के जवान तैनात रहेंगे

Must Read

चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी
कोरबा । कोरबा जिले में गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर जहां शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले की पुलिस ने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों की सख्त निगरानी रहेंगी। इसमें ध्वनि नियंत्रण पर सख्ती, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा प्रबंध, हुड़दंगियों पर सख्त कार्यवाही पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी। जिले के प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

ध्वनि नियंत्रण पर सख्ती
इस कड़ी में रात 10 बजे के बाद पंडालों में साउंड बॉक्स बजाने पर रोक लगाई गई है। इसका उद्देश्य लोगों को शोर-शराबे से राहत दिलाना और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा प्रबंध
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इन कैमरों से पुलिस हर गतिविधि पर निगरानी रखेगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और यातायात के जवान तैनात रहेंगे।

  • हुड़दंगियों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही
    पुलिस ने साफ किया है कि उत्सव के दौरान हुड़दंग करने वालों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- Advertisement -
Latest News

चेतन चौधरी को नहीं मिली अग्रिम ज़मानत,नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में हैँ मामला दर्ज, जाना पड़ेगा जेल,देखिए विडिओ

कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड में स्थित एसएस प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में संचालित शारदा टेलीकॉम के संचालक...

More Articles Like This