कोरबा, मंगलवार को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, जल आपूर्ति, जर्जर सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइट्स और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हल्की हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है, जिससे अघोषित बिजली कटौती की स्थिति बन रही है। स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में वृद्धि के साथ ही हाफ बिजली बिल योजना बंद होने से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके अलावा, शहर की कई सड़कें जर्जर हैं, स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी हैं, और पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो रही।
विपक्षी पार्षदों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 38 के चेकपोस्ट ढेंगुरनाला मार्ग पर कचरा डंप होने से स्थानीय लोग नाराज हैं। साथ ही, महापौर द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ी प्रदान करने की घोषणा पर चार माह बाद भी अमल नहीं हुआ।
इस दौरान पार्षद मुकेश राठौर, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. राम गोपाल कुर्रे, नारायण कुर्रे, प्रेमलता, अविनाश बंजारे, बद्रीकिरण, रवि चंदेल, पूर्व पार्षद देवी दयाल सोनी, प्रदीप जायसवाल, पालुराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, बुद्धेश्वर चौहान आदि मौजूद थे। पार्षदों ने कलेक्टर से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
कोरबा में विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी
Must Read
- Advertisement -















