“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 90 से अधिक बदमाशों की परेड, पुलिस की सख्त चेतावनी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाशों की विशेष परेड आयोजित की गई।


परेड के दौरान सभी बदमाशों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपराध से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बदमाशों को अपनी गतिविधियों में सुधार लाने और वैधानिक जीवन अपनाने की समझाइश भी दी गई।
पुलिस के अनुसार, जिले के सभी हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके और समय पर कार्रवाई हो सके।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है।
 आमजन से अपील:
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This