PM Modi Cabinet Meeting : PM मोदी की आज बड़ी बैठक…! बड़े फैसले के साथ मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा तेज

Must Read

नई दिल्ली, 21 मई। PM Modi Cabinet Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। करीब एक साल बाद होने जा रही इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चल रही मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच बुलाई गई इस बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, सरकार की प्रमुख योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

पश्चिम एशिया संकट पर भी हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई, ईंधन उपलब्धता और महंगाई नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी फोकस कर सकती है।

मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

मोदी सरकार 3.0 के एक वर्ष पूरे होने से पहले संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आज की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आने वाले महीनों की राजनीतिक एवं प्रशासनिक रणनीति पर भी समीक्षा की जाएगी।

सरकार की प्राथमिकताओं पर होगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर ऐसी बैठकों में मंत्रालयों के लिए नए लक्ष्य तय करते हैं और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हैं। इस बार भी जनहित योजनाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने, विकास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में कोई बड़ा फैसला या बड़ा राजनीतिक संकेत देंगे।  

- Advertisement -
Latest News

रायपुर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: जिम जा रही युवती से सोने की चेन लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर: राजधानी के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैरन...

More Articles Like This