Pope Francis is no more: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, वेटिकन सिटी में 88 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Must Read

Pope Francis is no more: वेटिकन सिटी। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख और विनम्रता और करुणा के वैश्विक प्रतीक पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह घोषणा वेटिकन के कैमरलेंगो, कार्डिनल केविन फैरेल ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी प्रमुख थे।

Pope Francis is no more: ईस्टर मनाने के एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। वह लगातार तीसरे साल वार्षिक गुड फ्राइडे जुलूस में शामिल नहीं हुए। पोप ने रविवार की सुबह अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक निजी बैठक में संक्षिप्त रूप से उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Pope Francis is no more: वेटिकन की तरफ से टेलीग्राम चैनल पर संदेश जारी किया गया। इसमें कार्डिनल केविन फैरल ने कहा, ‘आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर पर लौट गए।’ खास बात है कि ईस्टर संडे पर ही पोप फ्रांसिस ने लोगों को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने विचारों की आजादी और सहिष्णुता पर बात की थी।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान: साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

कोरबा। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा...

More Articles Like This