कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा की तैयारी तेज, प्रेस वार्ता में आयोजन की रूपरेखा जारी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आयोजित प्रस्तावित हनुमंत कथा के संबंध में गुरुवार, 26 मार्च 2026 को प्रेस क्लब, तिलक भवन टीपी नगर कोरबा में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक डॉ. श्री पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्री अमरजीत सिंह (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), श्री सुबोध सिंह (संरक्षक) तथा श्री राणा मुखर्जी (प्रमुख, अपना घर सेवा आश्रम कोरबा) उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने हनुमंत कथा आयोजन की तैयारियों, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियाँ किए जाने की भी जानकारी दी। साथ ही नगरवासियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया गया।

प्रेस वार्ता में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

रामनवमी पर भव्य भंडारे में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बुधवारी और जमनीपाली में की पूजा-अर्चना

कोरबा। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। उन्होंने...

More Articles Like This