प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को संबोधित

Must Read


कोरबा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 31 मई, रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुनें। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे जनसंवाद, प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक कार्यक्रम बताया है।
भाजपा जिला संगठन की ओर से कार्यक्रम के दौरान फोटो लेकर SARAL App पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने तथा सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं वेबसाइट पर देखा जा सकेगा —
x.com⁠�
facebook.com⁠�
youtube.com⁠�
bjp.org⁠�
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

बरसात में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक, निगम अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी…

रावणभाठा में 40 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधि ने उठाए सवाल, प्रभावित परिवारों की आजीविका पर...

More Articles Like This