कोरबा में बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, पावर हाउस रोड और ट्रांसपोर्ट नगर जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर में हुई तेज बारिश के बाद एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की बदहाली सामने आ गई। ट्रांसपोर्ट नगर प्रेस परिसर के सामने अंदर जाने वाले मार्ग पर नालियां जाम होने से सड़क पर पानी नदी की तरह बहने लगा। नालियों से प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा निकलता दिखाई दिया, जिससे साफ है कि समय पर सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है।

बारिश के दौरान इस मार्ग से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रही। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

वहीं, पावर हाउस रोड पर भी सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही हाल रहता है, लेकिन नगर निगम इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं देता। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान यह भी देखा गया कि शहर के कई स्थानों पर नालियों को खुला छोड़ दिया गया है। जलभराव के बीच खुले नाले दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

लगातार हो रही बारिश ने पूरे कोरबा शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से आमजन, व्यापारी और वाहन चालक सभी परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और खुले नालों को सुरक्षित ढंग से ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।

ग्राउंड रिपोर्ट: मनीष जायसवाल
JB News Korba

- Advertisement -
Latest News

मानसून में हरियाली का जादू, लेकिन पर्यावरण बचाने की बड़ी जिम्मेदारी… वन्यजीव रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी की भावुक अपील,देखिए विडिओ

कोरबा। मानसून की पहली बारिश के बाद कोरबा की वादियां, जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक पर्यटन स्थल हरियाली की चादर...

More Articles Like This