होली पर दुर्लभ योग: रात्रि 1:30 बजे का मुहूर्त माना गया सर्वाधिक शुभ,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। इस वर्ष होली पर्व पर होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। पंडितों के अनुसार ऐसा विशेष संयोग पहली बार बन रहा है, जब होलिका दहन देर रात के शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए विद्वान पंडितों ने बताया कि इस बार तिथि, नक्षत्र और ग्रह-योग के विशेष मेल के कारण रात्रि 1:30 बजे का समय सर्वाधिक शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस मुहूर्त में होलिका दहन करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।


पंडित जी ने बताया कि हजारों वर्षों की परंपरा में इस तरह का दुर्लभ संयोग कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका दहन करें और परिवार की खुशहाली की कामना करें।


होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की भक्ति और आस्था की विजय का यह पर्व आज भी समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस विशेष मुहूर्त को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
👉 JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

Korba City News: मंत्री, पूर्व मंत्री, महापौर या ​जिला अध्यक्ष, किसके यहां कितनी भीड़, कोरबा में हाई वोल्टेज होली मिलन 4 मार्च को

कोरबा। Korba Holi Milan 4 March कोरबा शहर में 4 मार्च, बुधवार को होने वाला होली मिलन समारोह इस बार राजनीतिक...

More Articles Like This