होली–रमज़ान को लेकर कोरबा में पुलिस का फ्लैग मार्च, 200 जवानों ने संभाला मोर्चा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा, छत्तीसगढ़। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने जिलेभर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च कोरबा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल ने मार्च किया।


जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। इस दौरान लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मार्च के जरिए जहां आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
इसी प्रकार कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस ने चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, लेकिन हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे होली और रमज़ान ईद का पर्व शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
JB News Korba
मनीष जायसवाल (JB)

- Advertisement -
Latest News

36 घंटे की लगातार बारिश से उफान पर महानदी, अमेठी घाट का एनीकट डूबा, आवागमन बंद,देखिए विडिओ

बलौदा बाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब...

More Articles Like This