हरदीबाजार थाना में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Must Read

कोरबा। हरदीबाजार थाना परिसर में रविवार को होली पर्व एवं रमजान माह के मद्देनज़र शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना ने की।
थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर जबरदस्ती रंग-गुलाल लगाने वालों, मारपीट करने वालों तथा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चार पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही शांति समिति के सदस्यों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में लोकेश्वर कंवर (सरपंच), चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, छोटे लाल पटेल, अनिल टंडन, अरुण राठौर, बाबूराम राठौर, रामू जायसवाल, विजय जायसवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, निलेंद्र राठौर, रवि राठौर, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज ध्रुवा, सराई सिंगार सोनसाय भैना, रेंकी सरपंच तीजराम उरें, उपसरपंच शिव यादव, मुड़ापार कुंवर सिंह राज, अखरापाली बरन सिंह, भलपहरी कामता प्रसाद मरावी, मुरली शंकर सिंह कंवर, नेवसा उपसरपंच नाजीम खान, रफिक खान सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कोटवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

- Advertisement -
Latest News

मीरा रिजॉर्ट हत्याकांड का मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर भी जब्त,देखिए विडिओ

कोरबा। मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए चर्चित हत्याकांड में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली...

More Articles Like This