कोरबा: मुख्यमंत्री के दौरे पर सुरक्षा के मद्देनज़र रोड डायवर्सन लागू

Must Read

कोरबा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने रोड डायवर्सन प्लान जारी किया है, ताकि शहर में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात विभाग ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही आम जनता और कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा बनाए गए डायवर्सन प्लान में सहयोग दें, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे और आम जनजीवन दोनों सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

👉 लोगों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग स्थल की सूची भी सार्वजनिक की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों...

More Articles Like This