आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को नमन, अधिकारों एवं विकास के लिए संकल्प का आह्वान
कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नमन किया। श्री गोपाल मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। उनकी परंपराएं, लोककला, रीति-रिवाज और प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। आदिवासी समाज ने देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है।















