गुस्से में राक्षस बना पति, गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

बिलासपुर। जिले के तखतपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद ने ऐसा भयानक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : बता दें कि मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मिथुन ने आपा खो दिया और गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया।

CG Crime : सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना जूनापारा चैकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मिथुन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This