दबंगई से त्रस्त होने का आरोप लगा परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार * राशन कार्ड गिरवी रखने के बाद गांव से निकालने का लगाया आरोप……देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत जिल्गा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार जहां एक गरीब परिवार को महज दस हजार रुपए के लेन-देन के बाद गांव से निकाल दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने न सिर्फ उनका राशन कार्ड गिरवी रख लिया, बल्कि अब उन्हें गांव में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने उससे 10,000 रुपये उधार लिए थे। बदले में परिवार का राशन कार्ड गिरवी रखा गया था। समय के साथ कुछ रकम चुकाने के बावजूद वह न तो कार्ड लौटा रहा है, न ही परिवार को चैन से जीने दे रहा है। उल्टे धमकी, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें

उसने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि वह गांव में कई गरीब परिवारों के साथ इसी तरह का व्यवहार कर रहा है। राशन कार्ड गिरवी रखकर दबाव बनाना, डराना और जमीन-जायदाद पर नजर रखना उसकी आदत बन चुकी है। पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी, बुजुर्ग मां और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इन बरसाती दिनों में दर-दर भटकने को मजबूर है। परिवार ने रोते-बिलखते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

- Advertisement -
Latest News

बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…देखिए विडिओ

कोरबा/रजगामार:रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

More Articles Like This