कोरबा में 24 अगस्त से प्रारंभ होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ जश्न रिसाॅट मे,देखिए विडिओ     जेबी न्यूज़, कोरबा — मनीष जायसवाल

Must Read

कोरबा। नगर में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम होने जा रहा है। विशाल शिवमहापुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 24 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन जशन रिसोर्ट, कोरबा में प्रतिदिन होगा।

कथा का शुभारंभ 24 अगस्त को सुबह 9:30 बजे शोभायात्रा के साथ होगा, जो श्याम मंदिर, शिवाजी रोड कोरबा से प्रारंभ होकर जशन रिसोर्ट तक पहुंचेगी।

इस पावन कथा का वाचन और प्रवचन भागवत प्रवक्ता पं. विजयशंकर जी मेहता, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा किया जाएगा, जो जीवन प्रबंधन गुरु के रूप में विख्यात हैं।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ

24 अगस्त – मंगलाचार, आचार्य प्रवेश, महाभारत प्रसंग

25 अगस्त – कपिल गीता, शिव स्तुति, चरित्र वर्णन

26 अगस्त – जगरनाथ यात्रा, अजामिल प्रसंग, वामन एवं वराह अवतार

27 अगस्त – कंस वध, श्रीकृष्ण कथा, रुक्मिणी विवाह उत्सव

28 अगस्त – श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा, मथुरा आगमन

29 अगस्त – श्रीकृष्ण द्वारका आगमन, सुदामा चरित्र

30 अगस्त – उद्धव गीता, भगवान का स्वरूप, परीक्षित मोक्ष

31 अगस्त – महोत्सव समापन

आयोजन में प्रतिदिन भजन संध्या, संगीतमय प्रवचन और प्रसाद वितरण (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्ति महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This