घर में 440 वोल्ट वोल्टेज आने से लाखों का नुकसान, पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

Must Read

कोरबा – शहर के सर्वमंगला रोड, पटेल पारा स्थित वार्ड क्रमांक 2 के निवासी मनीष जायसवाल के घर में 8 अगस्त 2025 को अचानक 440 वोल्ट वोल्टेज आने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में घर की पूरी विद्युत वायरिंग जल गई, MCB खराब हो गई तथा टीवी, फ्रिज, कूलर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए।

पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लगभग 1,50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई।

मनीष जायसवाल ने कार्यपालन अभियंता, विद्युत वितरण केंद्र, कोरबा को शिकायत पत्र देकर तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—

  1. घटना की तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
  2. हुए नुकसान की भरपाई (मुआवजा) दी जाए।
  3. भविष्य में इस प्रकार की घटना रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This