बिलासपुर। ब्लॉक के जोगीपुर में शनिवार को गो-अभ्यारण्य के शिलान्यास और गोठान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री Ramvichar Netam के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज कर दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
मंच संचालन के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने बिलासपुर के कलेक्टर Sanjay Agrawal की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल आए हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अमर जी की सीट खतरे में पड़ जाए।”
यह सुनते ही मंच पर बैठे नेताओं और सभा में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हलचल और ठहाके देखने को मिले। हालांकि बाद में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “ऐसा तो नहीं है… उसी हिसाब से काम भी कीजिए संजय जी।”
मंत्री के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोग इसे सामान्य मजाक बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे प्रदेश की राजनीति में संभावित बदलाव और मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़कर भी देख रहे हैं।
फिलहाल इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में इसका क्या असर होगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
JB News Korba
Manish Jaiswal















