कोरबा शहर में यातायात अव्यवस्था – नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की लापरवाही उजागर

Must Read

📍 JB News Korba | रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

कोरबा:
शहर के छोटे दुकानदारों को आए दिन नोटिस थमाए जा रहे हैं, लेकिन टीपी नगर स्थित मॉल में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मॉल संचालकों की मनमानी और नगर निगम व यातायात विभाग की उदासीनता का खामियाजा आज आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पार्किंग अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम के कारण सड़क हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। कई बार यहां पर दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है।

ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाली

पूरे कोरबा शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। स्टेडियम से सीएसईबी चौक जाने वाला मार्ग, भारी वाहनों और ट्रेलरों की अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से जाम का शिकार है। कई ट्रेलर सड़क किनारे खड़े-खड़े टूट-फूट की स्थिति में पड़े हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आरटीओ विभाग को इन कंडम हो चुकी गाड़ियों की नीलामी कराना चाहिए, लेकिन इसके उलट इन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाता है, जिससे यातायात में बाधा और जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।

नगर निगम, यातायात विभाग और आरटीओ की संयुक्त लापरवाही के कारण कोरबा की सड़कों पर अव्यवस्था और खतरा बढ़ता जा रहा है। नागरिकों की मांग है कि टीपी नगर मॉल की पार्किंग व्यवस्था सुधारने, ट्रांसपोर्ट नगर से कंडम वाहनों को हटाने और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

- Advertisement -
Latest News

20 मई को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद — लोगों से पहले दवाइयाँ खरीदने की अपील

नई दिल्ली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026, बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल...

More Articles Like This