जिला न्यायालय परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, सुधार की मांग

Must Read

कोरबा। दिनांक: 29 अप्रैल 2026 जिला न्यायालय परिसर में इन दिनों पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित होने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारी संघ द्वारा पार्किंग का ठेका इस शर्त पर दिया गया था कि ठेकेदार वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करेगा और परिसर में आवागमन सुगम बनाए रखेगा। हालांकि, वर्तमान स्थिति में ठेकेदार का ध्यान केवल पार्किंग शुल्क वसूली तक सीमित रह गया है, जबकि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी की अनदेखी की जा रही है।


अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोर्टरूम तक पहुँचने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इससे न केवल लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि न्यायिक कार्यों की समयबद्धता भी प्रभावित हो रही है, जो न्यायालय की गरिमा के अनुरूप नहीं है।


अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने संबंधित प्रशासन और कर्मचारी संघ से मांग की है कि पार्किंग व्यवस्था को तत्काल सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और ठेकेदार को निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जाएं।

- Advertisement -
Latest News

उरगा पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार...

More Articles Like This