बीवी के अफेयर से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे ने खोला राज

Must Read

CG News : सरगुजा। जिले के डिगमा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूधवाले से चल रहे अफेयर से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृष्ण दास ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी उसे बर्बादी की ओर ले गया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, पत्नी का गांव के दूध सप्लाई करने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी। इस बात से नाराज पति ने एक महीने पहले पंचायत में सामाजिक बैठक भी बुलाई थी, जहां महिला को समझाइश दी गई थी।

CG News : इसके बावजूद शुक्रवार को महिला अचानक घर से लापता हो गई। घंटों तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो पति कृष्ण दास ने देर रात जहर खा लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मृतक के बेटे ने सौतेली मां के अफेयर की बात पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Latest News

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, तेज बारिश और बिजली गुल होने का उठाया फायदा, प्रबंधन के उड़े होश,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 11 अपचारी बालकों के फरार होने का सनसनीखेज...

More Articles Like This