महापौर की पहल से अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाया गया, कोरबावासियों ने जताया आभार

Must Read

कोरबा।जिले के  दर्री मुख्य मार्ग स्थित भवानी मंदिर के पास लंबे समय से बना अनावश्यक स्पीड ब्रेकर आखिरकार हटा दिया गया है। महापौर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि भवानी मंदिर के समीप बना यह स्पीड ब्रेकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा था। अचानक ब्रेकर आने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ब्रेकर को हटा दिया गया।

स्पीड ब्रेकर हटने के बाद क्षेत्र के नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। लोगों ने महापौर के त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

स्थानीय नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसे अनावश्यक अवरोधों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बन सके।

- Advertisement -
Latest News

देर रात गुंडों और निगरानी बदमाशों के घर पहुंची कोरबा पुलिस, दी कड़ी चेतावनी

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने...

More Articles Like This