सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान: साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

Must Read

कोरबा। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना और चौकी स्तर पर कार्रवाई के साथ-साथ साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर पुलिस थाना द्वारा मोबाइल संचालकों और बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 तत्काल शिकायत से बढ़ती है रकम वापसी की संभावना
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, जितनी जल्दी शिकायत की जाती है, उतनी ही जल्दी ठगी गई राशि को होल्ड या वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश से सावधान रहें। किसी के साथ भी OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN साझा न करें, क्योंकि यही जानकारी साइबर ठगी का मुख्य जरिया बन रही है।
 सहायता के लिए संपर्क करें
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए कंट्रोल रूम कोरबा के नंबर 9479193399 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित और सतर्क वातावरण बनाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा...

More Articles Like This