शराब दुकान हटाने फिर एकजुट हुए वार्डवासी

Must Read

कोरबा जिले के दीपका में वार्ड क्रमांक 11 से शराब दुकान हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। वार्डवासी, व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोग एक मंच पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने साफ कहा है कि जब तक शराब दुकान नहीं हटेगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी, व्यापारी और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एकत्रित हुए सभी ने शराब दुकान के विरोध में शक्ति प्रदर्शन करते हुए इसे हटाने का संकल्प दोहराया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी शराब दुकान हटाने के लिए आंदोलन और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आंदोलन से जुड़े लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन कलेक्टर को सौपा । साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।फिलहाल शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर दीपका में लोगों की एकजुटता देखने को मिल रही है और अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This