जिम में विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में तीन युवकों को ठहराया जिम्मेदार

Must Read

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। शहर से एक हैरान करने वाला घटना सामने आई है, जहां शिकारी रोड निवासी परम तिवारी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक जिम करने गया था, जहां उसके दोस्तों के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद वह सीधे घर पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया।

आत्महत्या करने से पहले परम तिवारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वीडियो में उसने यह भी आरोप लगाया है कि मामूली बात को लेकर उसे और उसके माता-पिता को परेशान किया जा रहा था।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है,फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This