आचार संहिता में आबकारी विभाग का एक्शन, दबिश देकर पकड़ी 8 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। चुनाव को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद की है।

यह शराब दूसरे प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई गई थी। विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई के लिए सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे़, कलेक्टर गौरव सिंह, और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाया गया।

- Advertisement -
Latest News

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने ग्राम पंचायत गिरारी के ग्राम गीतकुंवारी में कार्यक्रम आयोजित

कोरबा।  प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम गीतकुंवारी, विकासखंड कोरबा में किसानों...

More Articles Like This