कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read


40 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

कोरबा। जिले में अवैध शराब के कारोबार और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, हरिशंकर यादव (34) निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर (27) निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका को अवैध शराब परिवहन के मामले में पकड़ा गया।


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12 N 7497 जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में पहली बार सर्व यादव समाज की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडीश्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले जयकारों...

🚩कोरबा, छत्तीसगढ़। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पूर्व दिवस 3 सितंबर को सर्व यादव समाज, जिला कोरबा द्वारा पहली बार...

More Articles Like This