कोरबा रेलवे स्टेशन में पुलिस का बड़ा अभियान: आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक यात्रियों को किया जागरूक,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। कोरबा पुलिस लगातार जिले में सुरक्षा और जागरूकता को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। आम लोगों तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से आज कोरबा रेलवे स्टेशन में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया गया।


🚆 हादसे की स्थिति में कैसे होगा रेस्क्यू?
कोरबा रेलवे स्टेशन पर आयोजित मॉक ड्रिल में SDRF, मेडिकल टीम, RPF, GRP, होमगार्ड और कोरबा पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। रेलवे स्टेशन या ट्रेन में दुर्घटना अथवा किसी आपदा की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने रेस्क्यू रूट प्लान, अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारियों और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत अभ्यास किया।
🔥 आग लगने पर क्या करें? यात्रियों को दी जानकारी
मॉक ड्रिल के दौरान ट्रेन की पैंट्री या रेलवे स्टेशन परिसर में आग लगने जैसी स्थिति से निपटने का भी प्रदर्शन किया गया। फायर सेफ्टी एवं होमगार्ड के कर्मचारियों ने लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग और आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपायों की जानकारी दी।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों को बताया गया कि आगजनी की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहते हुए सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करें।
💻 साइबर ठगी से बचने का भी दिया संदेश
कोरबा पुलिस ने अपने साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी भी दी। विशेष रूप से सार्वजनिक और फ्री Wi-Fi का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई।
लोगों को सलाह दी गई कि सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान वेबसाइट या ऐप पर निजी जानकारी दर्ज करने से भी बचने की अपील की गई।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया।
👮 अधिकारी और विभिन्न एजेंसियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा, RPF इंस्पेक्टर सतीश कुमार और साइबर थाना निरीक्षक ललित चंद्रा सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड और कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
🎯 कोरबा पुलिस का उद्देश्य—सुरक्षित रहें यात्री, सतर्क रहें नागरिक
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी रेस्क्यू, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों को मजबूत करना रहा।
कोरबा पुलिस लगातार अलग-अलग माध्यमों से लोगों तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचा रही है। कभी साइबर अपराधों से बचाव तो कभी आपदा प्रबंधन और आगजनी से सुरक्षा को लेकर पुलिस आम नागरिकों को जागरूक कर रही है।
🛡️ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा
JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
🙏 वीडियो को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और अधिक से अधिक Share करें।

- Advertisement -
Latest News

ब्लैकआउट के 22 घण्टे बाद NTPC की तीनों यूनिट चालू ,ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिक फाल्ट से थम गई थी रफ्तार

0 2600 मेगावॉट क्षमता वाले प्लांट की 4 इकाइयों की बहाली बाकीकोरबा। एनटीपीसी कोरबा में शुक्रवार शाम ब्रेकर टेस्टिंग...

More Articles Like This