कोरबा में 500 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी, घंटाघर में गूंजा हिंदुत्व का जयघोष

Must Read
Advertisement

कोरबा: घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में ईसाई धर्म अपना चुके करीब 100 परिवारों के 500 मतांतरित सदस्यों की पुनः हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंद महाराज और अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित बड़ी संख्या में धर्मसेना के सदस्य उपस्थित रहे। हिंदू धर्म में लौटने वाले सदस्यों का पांव पखारकर स्वागत किया गया।

हिंदुत्व रक्षकों का हुआ सम्मान

आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतांतरण कर चुके परिवारों को पुनः उनकी मूल धार्मिक परंपराओं से जोड़ना और हिंदुत्व व समाज की रक्षा के लिए कार्य करने वालों का सम्मान करना रहा। महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंद महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की रक्षा और धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में अधिकारियों के संरक्षण के कारण मतांतरण की संख्या बढ़ी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने मतांतरण रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके लिए सरकार साधुवाद की पात्र है।

‘धर्म और परंपरा को लूटने वालों को देना होगा मुंहतोड़ जवाब’

उन्होंने कहा कि अपने सामान को ताले में बंद करके रखने के बाद भी लुटेरे उसे लूटने का प्रयास करते हैं। इसी तरह सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा। यदि कोई धर्म और परंपरा को लूटने का प्रयास करे तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समाज को तैयार रहना चाहिए।

स्वामी अनिलानंद महाराज ने मतांतरण कर हिंदू धर्म से अलग होने वालों की तुलना पेड़ से काटकर अलग की गई शाखा से करते हुए कहा कि जिस तरह पेड़ से कटने के बाद शाखा सूख जाती है और अंततः जलाने के काम आती है, उसी तरह प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से अलग किए गए लोगों की स्थिति भी होती है। उन्होंने समाज से अपनी जड़ों और सनातन परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में 75 लाख की सड़क सप्ताहभर में उखड़ी, कांग्रेस पार्षद दल ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल; निगम ने सुधार के दिए निर्देश,देखिए पुरा...

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण...

More Articles Like This