कोरबा में शादी के सात दिन बाद दूल्हा गिरफ्तार: युवती से शादी का वादा कर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध

Must Read

कोरबा।’ में एक युवक ने एक युवती को शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर दूसरी लड़की से चोरी-छिपे शादी कर ली। युवती को जैसे ही युवक की शादी की जानकारी मिली तो उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवती की ​शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की शादी के सात दिन बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भोजराम पटेल जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी शंकर रीमाडीह का निवासी है। आरोपी पिता के दोस्त के घर आना जाना करता था और वहां उनकी बेटी से मुलाकात करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इस नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती को शादी के झूठे वादों में फंसा लिया। लेकिन घर वालों को इस बात की भनक तक नहीं थी।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This