छत्तीसगढ़ की नृत्यांगना इशिता कश्यप को मिला राष्ट्रीय विभूति सम्मान

Must Read

छत्तीसगढ़ की होनहार नृत्यांगना इशिता कश्यप को हाल ही में राष्ट्रीय विभूति सम्मान से नवाजा गया है। आदि देव कला संस्थान जबलपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता रेवा महोत्सव में इशिता को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कला संस्कृति के प्रति समर्पण भाव के लिए यह सम्मान दिया गया।

इशिता ने अपनी विशेष प्रस्तुति में रायगढ़ घराने के बोलबंदीशो के साथ 150 चक्कर की अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी सराहना की। इससे पहले भी इशिता अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।

इशिता को दुबई और मलेशिया में गोल्ड मेडल जीतने का भी गौरव प्राप्त है और उन्हें थाईलैंड के लिए भी आमंत्रित किया जा चुका है। अब उन्हें हांगकांग और मकाउ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इशिता की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और रिश्तेदारों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

- Advertisement -
Latest News

भीषण गर्मी में आगजनी का खतरा बढ़ा,दुकानों में रखें अग्निशामक यंत्र : योगेश जैन

कोरबा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।...

More Articles Like This