छत्तीसगढ़: धरमलाल कौशिक ने अफसरों के खिलाफ EOW-ACB जांच की मांगी जानकारी, साय बोले- ‘नहीं बख्शे जाएंगे दोषी अधिकारी‘

Must Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के खिलाफ ACB, EOW जांच की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कितनी जांच लंबित हैं और सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है।

जवाब में सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कोई भी दोषी अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे। हमने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

इससे पहले कार्यवाही शुरू होते ही सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया। स्पीकर रमन सिंह बोले- उनकी भरपाई नहीं हो सकती। वहीं सीएम साय ने कहा कि देश ने हीरा खो दिया है। उन्होंने रिजर्व बैंक में गवर्नर, वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री पद के साथ सार्वजनिक जीवन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले- मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य 450 से 900 रु. प्रति क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत की। इससे किसानों की स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने मनरेगा की भी शुरुआत की। इसके बाद सदन में 2 मिनट के मौन के बाद कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।

प्रश्नकाल में उठे ये सवाल

सवाल- धरमलाल कौशिक ने पूछा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर EOW,ACB और विभागीय या अन्य मामलों में जांच चल रही है, कितनी जांचें लंबित हैं और सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है।

जवाब- सीएम साय बोले- सरकार ने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। सुशासन स्थापित करेंगे, सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है, कोई भी दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सदन में विश्वास दिलाता हूं।

सवाल- विधायक कुंवर सिंह निषाद ने दुर्ग संभाग में खेल संस्थान का मुद्दा उठाया, बोले- खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जो अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं। उन पर कार्रवाई करेंगे क्या?

जवाब- मंत्री टंकराम वर्मा- ये खेलो इंडिया के तहत ही संचालित हो रहे प्रशिक्षण संस्थान हैं। ये भारत सरकार की ही योजना है, जो छत्तीसगढ़ के 31 जिले में चल रहा है। 2 जिलों का चयन और स्वीकृति हो गई। यहां अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

सवाल- विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा वनमंडल में निर्माण कार्य के बारे में पूछा 2023-24 और 2024-25 में वन विभाग ने कितने निर्माण कार्यों को मंजूरी दी, कौन-सी एजेंसी काम कर रही है, और कितने काम पूरे हुए।

जवाब- मंत्री केदार कश्यप बोले- कटघोरा वनमंडल के तहत वन विभाग ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कुल 5,346 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से 3,019 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 2,327 कार्य चल रहा है।

सीएम साय ने कहा कि देश ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के रूप में हीरा खो दिया।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ वेटलैंड (नम भूमि) प्राधिकरण को लेकर सवाल उठाएंगे।

बजट सत्र के लिए कांग्रेस के मुद्दे

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व बजट में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। चाहे वह आवास योजना हो या अन्य योजनाएं, कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।

बैठक में यह भी सामने आया कि आदिवासी छात्रावासों में छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं, जिसे सदन में उठाया जाएगा। इसके अलावा, नक्सलवाद, कानून व्यवस्था और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ के सहारे जनता और विपक्ष को संतुष्ट करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सदन के भीतर और बाहर, दोनों जगह सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी और नियमित रूप से स्थगन प्रस्ताव लाएगी।

- Advertisement -
Latest News

16 साल पुराने अपहरण-दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमृतलाल केरकेट्टा और आशु राठौर दोषमुक्त

कोरबा। वर्ष 2009 के बहुचर्चित अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने तत्कालीन पुलिस उप निरीक्षक...

More Articles Like This