डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में राज्योत्सव और दीपावली उत्सव की रही धूम

Must Read

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीपोत्सव की झलकियों ने मोहा मन; विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से बांधा समां

कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) एवं दीपावली पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और दीपावली के उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।

विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में कैरियर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती किरण तिवारी, बालको टाउनशिप हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नीलम सिंह एवं प्रेस क्लब कोरबा के भूतपूर्व सचिव नागेंद्र श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य एवं राउत नाचा की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की लोककला और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक पेश की। वहीं दीपावली के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास, विकास यात्रा और लोक-संस्कृति पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, परंपराओं और विरासत से जोड़ना भी है। राज्योत्सव और दीपावली का संयुक्त आयोजन बच्चों में अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम, सांस्कृतिक गौरव और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।
अंत में प्राचार्य श्री मुखर्जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी की अपील, सतर्क रहें,सुरक्षित,और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार

पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, ऑनलाइन ठगी और आकर्षक ऑफर के झांसे से बचें, अफवाहों पर न दें ध्यानकटघोरा।...

More Articles Like This